फ़तेहपुर महोत्सव : प्रशासन पर ऐतिहासिक मंज़र के सृजन का होगा अतिरिक्त दबाव ...

👉ढाई दशक में 5वीं बार होने जा रहा है फ़तेहपुर महोत्सव
👉-रजनीश दुबे के कार्यकाल में पहली बार गांधी मैदान में हुआ था आयोजन
👉-आरएस वर्मा, पी॰ गुरु प्रसाद व राकेश कुमार करा चुके है महोत्सव


   ✍️फ़तेहपुर। आगामी 19 से 27 मार्च तक प्रस्तावित फ़तेहपुर महोत्सव को लेकर जनपद के लोगों में ग़ज़ब का उत्साह है। इस बार इस आयोजन को और अधिक यादगार बनाने का प्रशासनिक तन्त्र तानाबाना बुन रहा है। वही यह पाँचवा अवसर होगा जब इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है। ऐसे आयोजन जहाँ जनपद की प्रतिभाओं को मंच देकर उभारने का बड़ा अवसर है, वही आम जनमानस को सरकारी योजनाओं के साथ-साथ अपनी मिट्टी से जुड़ी संस्कृति से सीधे रुबरु होने का मौक़ा होता है। 
         सूबे के अति पिछड़े जनपदो में शुमार फ़तेहपुर जनपद में सर्वप्रथम लगभग ढाई दशक पूर्व तत्कालीन ज़िला अधिकारी रजनीश कुमार दुबे ने कलेक्ट्रेट के गांधी मैदान में पहली बार फ़तेहपुर महोत्सव का आयोजन करवाया था। उसके लगभग पाँच वर्ष बाद तत्कालीन ज़िला अधिकारी आरएस वर्मा ने बड़ी फ़ील्ड (एएस इंटर कालेज के पीछे) में फ़तेहपुर महोत्सव का विस्तारित आयोजन किया जो काफ़ी सराहा गया। उसके लगभग एक दशक बाद तत्कालीन ज़िला अधिकारी पी॰ गुरू प्रसाद ने आईटीआई के मैदान में व्यापक फ़तेहपुर महोत्सव का आयोजन करवाया, जिसे भी काफ़ी याद किया जाता है। 
     लगभग छः वर्ष पूर्व तत्कालीन ज़िला अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने भी फ़तेहपुर महोत्सव का आयोजन किया किन्तु स्थल शहर के काफ़ी बाहर होने और आवश्यक प्रचार प्रसार के अभाव में यह यादगार नहीं बन सका। पूर्व में यहाँ डीएम रहे कुमार प्रशांत एवं आँजनेय कुमार सिंह ने भी फ़तेहपुर महोत्सव का आयोजन कराने की सोची तो किन्तु अमल नहीं हो सका।
     मौजूदा प्रशासन के मुखिया (डीएम) संजीव कुमार सिंह ने एक बार फिर वृहद “फ़तेहपुर महोत्सव” के आयोजन की रणनीति बनाई है, जिस पर सलीक़े से अमल के लिये समूचा प्रशासनिक तन्त्र जुटा हुआ है। इस बार यह महोत्सव 19 से 27 मार्च तक चलेगा जिसका कार्यक्रम पूर्व के आयोजनो के मुक़ाबले काफ़ी ज़्यादा है, जिसको यादगार बनाने की तैयारियाँ युद्ध स्तर पर चल रही है। 
      जनपद के इतिहास में यह पाँचवा अवसर होगा जब यहाँ फ़तेहपुर महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है।मौजूदा प्रशासन पर इस विस्तारित आयोजन से पी॰ गुरु प्रसाद के कार्यकाल वाले महोत्सव को पीछे छोड़ने का अतिरिक्त दबाव भी होगा। वही यह भी कम महत्वपूर्ण नहीं होगा कि कुमार विश्वास आदि जैसे बड़े स्टार के कार्यक्रमों का संयोजन उनकी ख्याति के मुताबिक़ कैसे होगा! ऐसी संभावनायें बलवती है कि आयोजन स्थल का छोटा आकार स्टार कार्यक्रमों में चुनौतियाँ पेश कर सकता है...! वही कुछ अन्य हालाती चुनौतियों से पार पाने में भी पसीना बहाना पड़ सकता है ...! 👆


Popular posts
👉एक बार पढ़ना ज़रूर... 🙏 सिस्टम पर चोट ..!
आईआईए का डीएम को ज्ञापन, माँगा राहत पैकेज
कोरोना: यूँ ही कोई अपवाद नहीं हो जाता ...!
👉कोरोना बनाम मौलाना साद ...!
सोमवार को सामने आए थे कोरोना के 22 नए मामले दिल्ली में सोमवार को 22 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जिनमें नौ मरकज के तब्लीगा जमाती शामिल हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 525 हो चुकी है जिसमें मरकज से निकले तब्लीगी जमातियों में 329 संक्रमित मिल चुके हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से सात लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 19 लोग डिस्चॉर्ज हो चुके हैं।